श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर छबील एवं मिल्क रोज प्रसाद वितरण
भीषण गर्मी में राहगीरों को वितरित किया ठंडा शरबत, सेवा एवं भाईचारे का दिया संदेश
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर के तत्वावधान में सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज, बाणी के रचयिता एवं शांति के पुंज श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पीपली चौराहे स्थित होटल गंगा के सामने गुरु नानक साइकिल स्टोर पर श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ छबील (ठंडा मीठा शरबत) एवं मिल्क रोज प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को ठंडा शरबत, मिल्क रोज एवं प्रसाद वितरित कर मानव सेवा एवं गुरु परंपरा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा, सेवा एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के संरक्षक हरगोविंद सिंह टुटेजा, प्रधान गुरुभेज सिंह टुटेजा, महाकाल ग्रुप अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, उपप्रधान जगजीत सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह टुटेजा, सचिव गगनदीप सिंह टुटेजा, गुरप्रीत सिंह टुटेजा, हरमीत सिंह टुटेजा, पत्रकार तरनदीप सिंह टुटेजा, मनदीप सिंह, राजेंद्र चौधरी, अगम सिंह टुटेजा, सुरेंद्र सिंह टुटेजा, रामस्वरूप दाधीच, आलोक पवार, राजवीर सिंह राठौड़, संदेश मेवाड़ा, अंकित दाधीच, कमलेश कुमार सुरोलिया, रवि राजपुरोहित, सौरव राजपुरोहित सहित अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी दिवस सेवा, त्याग, समर्पण एवं मानवता की मिसाल है। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में प्रेम, भाईचारा एवं मानव सेवा का संदेश देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
— रामकिशन वैष्णव


