श्री प्राज्ञ चिकित्सालय में निशुल्क मिर्गी रोग शिविर आयोजित, 39 मरीज हुए लाभान्वित
वरिष्ठ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, मरीजों को निशुल्क दवा एवं योग के प्रति किया जागरूक
गुलाबपुरा।( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के तृतीय रविवार को संस्था परिसर स्थित श्री प्राज्ञ चिकित्सालय में निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 39 मरीज लाभान्वित हुए, जिनमें 4 नए मरीज शामिल रहे।
संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में राजकीय अस्पताल हुरड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बुद्धराज राइका ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों की जांच की तथा उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर के लाभार्थी गुप्त नाम विजयनगर रहे। इस अवसर पर अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव एवं योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित योग करने पर जोर दिया।
मंत्री पदमचंद खटोड़ ने संस्था की विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरड़िया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिविर में मदनलाल लोढ़ा, मदनलाल रांका, सुरेश लोढ़ा, राजेंद्र चोरड़िया, सुशील चौधरी, प्रेम पाडलेचा, दिनेश जोशी, दिलीप पाराशर, कमल कावड़िया, रामकृष्ण त्रिपाठी एवं राजेंद्र जायसवाल ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था स्वर्गीय पराक्रम सिंह, श्रीमती रसाल देवी एवं श्रीमती उषा चौधरी की पुण्य स्मृति में सुशील कुमार, सुधीर कुमार एवं विकास चौधरी द्वारा करवाई गई।
— मोनू सुरेश छीपा


