✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
प्रतापपुरा। मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान एवं मेवाड़ कायमखानी महासभा के संयुक्त तत्वावधान में कायमखानी समाज प्रतापपुरा द्वारा दहेज रहित सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में 44 वर-वधुओं का निकाह सम्पन्न कराया गया। देर रात शहर काजी , मौलाना तथा मौलाना ने संस्थान की ओर से नियुक्त वकीलों एवं गवाहों की मौजूदगी में निकाह की रस्म पूरी करवाई।
सम्मेलन की सबसे विशेष बात यह रही कि दहेज के नाम पर वर पक्ष को एक चम्मच तक नहीं दिया गया। वहीं सभी 22 वधुओं को लग्न के दिन 14 मई को 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। विवाह सूत्र में बंधने वाले वर-वधुओं में बीटेक सिविल इंजीनियर, एमबीए तथा बीएससी नर्सिंग जैसी उच्च शिक्षित डिग्रीधारी युवक-युवतियां भी शामिल रहे।
कार्यक्रम में संपूर्ण भोजन व्यवस्था कायमखानी समाज प्रतापपुरा द्वारा की गई। इस अवसर पर मेवाड़ कायमखानी महासभा के अध्यक्ष , युवाध्यक्ष , मेवाड़ कायमखानी विकास संस्थान के अध्यक्ष , महासचिव , सहसचिव , कोषाध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सहित समिति के सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
अन्य कार्यकर्ताओं में , , , , , , , , , तथा सहित अनेक समाजबंधुओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस दौरान एवं के प्रतिनिधियों ने कायमखानी इतिहास से संबंधित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई तथा पुस्तकों का विक्रय किया। प्रतिनिधियों ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को कवि जान द्वारा लिखित कायमखानी इतिहास की प्रथम पुस्तक की एक-एक प्रति निःशुल्क भेंट की।
कार्यक्रम के दौरान 16 वर्षीय भारतीय बास्केटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी का भी अभिनंदन किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके पिता को शोध संस्थान की ओर से प्रशस्ति पत्र, मेडल, शॉल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
सम्मेलन में कायमखानी समाज के लगभग 8 हजार लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। देर रात सभी दुल्हनों की विदाई के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंत में मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान भीलवाड़ा ने प्रतापपुरा ग्रामवासियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का सुव्यवस्थित एवं अभूतपूर्व आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


