ब्रह्माकुमारी आश्रम में संगीतमय योग शिविर आयोजित, सहज जीवन और सकारात्मक सोच का दिया संदेश
शांतिवन से पहुंचे कलाकारों ने आध्यात्मिक गीतों व योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन की बताई सरल विधियां
गुलाबपुरा। के स्थानीय सेवा केंद्र पर आबूरोड स्थित से पधारे कला संस्कृति प्रभाग के संगीतकार एवं गीतकार तथा का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज क्लास के वरिष्ठ भाई-बहनों ने माला, चुन्नी एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान भ्राता रमेश भाई ने आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से मन को प्रसन्न रखते हुए स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को स्वयं मुस्कुराते हुए दूसरों के जीवन में भी खुशियां बांटनी चाहिए। संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी।
वहीं भ्राता सतीश भाई ने संगीतमय योग एवं सहज आध्यात्मिक विधियों के माध्यम से सुबह और रात में परमात्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में जिन लोगों से भी हमारा जुड़ाव होता है, उनके प्रति धन्यवाद का भाव रखना चाहिए। सकारात्मक सोच और आभार की भावना से जीवन अधिक सुखद और शांतिमय बनता है।
कार्यक्रम के अंत में सेवा केंद्र संचालिका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित जनों को सदैव खुश रहने और दूसरों में भी खुशी बांटने की प्रेरणा दी।


