भाविप शाखा के तत्वावधान में सात दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
शाखा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन समारोह हैप्पी आवर्स स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू सोमानी थीं, जबकि अध्यक्षता महिला सहभागिता संयोजिका मुन्नी देवी जागेटिया ने की। शिविर प्रभारी ज्योति दिनवानी एवं सरला नवाल ने मंच साझा किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत परिषद की मातृशक्ति द्वारा ओढ़नी ओढ़ाकर किया गया। संस्कार संयोजक पिंकी शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में आठ विभिन्न विधाओं में 125 प्रतिभागियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में डांस (जूनियर एवं सीनियर), मार्शल आर्ट, मेहंदी, अबेकस, कैलीग्राफी सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर चयनित प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से सराहना की।
मुख्य अतिथि मंजू सोमानी एवं सरला नवाल ने कहा कि इस प्रकार के अभिरुचि शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए परिषद परिवार की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षिकाओं को भी उपहार राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं मातृशक्ति के साथ समूह फोटो सेशन भी आयोजित हुआ।
पारितोषिक व्यवस्था स्वर्गीय श्रीश्याम लाल व्यास की पुण्य स्मृति में की गई। शीतल पेय की व्यवस्था मंजू सोमानी एवं अल्पाहार की व्यवस्था चंदा पाराशर द्वारा की गई। शिविर के दौरान सहयोग देने वाले भामाशाह मीना भाटिया एवं संजय चौधरी का आभार व्यक्त किया गया। व्यवस्थाओं एवं भवन उपलब्ध कराने के लिए हैप्पी आवर्स स्कूल का भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संपत व्यास, सत्यनारायण जागेटिया, हरिओम मेवाड़ा, शिव दयाल डाड, कन्हैयालाल सोनी, महादेव प्रसाद मूंदड़ा, अनुराग चौधरी, सागर नवाल, सेम सर सहित मातृशक्ति से सुनीता पंचारिया, वंदना लड्ढा, मधु मेवाड़ा, भगवती मूंदड़ा, चंदा पाराशर, नम्रता नवाल, सोनिया शर्मा, पूजा वर्मा, रेखा सोमानी, आयुषी रांका, विधि मैठाणी, सुमन कानावत एवं परवीन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन सचिव सूरजकरण लड्ढा ने किया। ख्यातनाम कवयित्री श्रीमती चंदा पाराशर ने अपनी काव्य पंक्तियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। अंत में वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण जागेटिया ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


