महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष बने जगदीश त्रिवेदी, सचिव पद पर कैलाशचंद व्यास निर्वाचित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
स्थानीय के चुनाव हेतु गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज हुरड़ा-गुलाबपुरा के सदस्यों की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए समाज के भामाशाह एवं वरिष्ठ संस्थापक सदस्य जगदीश त्रिवेदी का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किया।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर सुरेशचंद व्यास एवं पवन शर्मा, सचिव पद पर कैलाशचंद व्यास तथा कोषाध्यक्ष पद पर रमेशचंद शर्मा को भी सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
प्रबंधक कार्यकारिणी के निर्वाचन के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल के दौरान समाजजनों द्वारा मिले सहयोग एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश त्रिवेदी का साफा एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश त्रिवेदी ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्थान की प्रगति एवं समाजहित में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट परमेश्वर शर्मा ने किया। इस अवसर पर बुद्धिप्रकाश शर्मा, रामकिशन त्रिपाठी, दिनेश शर्मा, श्रीकांत व्यास, कृष्णगोपाल व्यास, अशोक शर्मा, नंदलाल शर्मा, शिवप्रसाद शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


