श्री माता तीर्थ धाम में श्रीमद् देवी भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन
गुलाबपुरा।
निकटवर्ती में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ। कथा का वाचन द्वारा किया गया। उन्होंने भगवती देवी माँ की महिमा एवं धार्मिक महत्व का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार एवं भक्ति का संदेश दिया।
कथा के अंतिम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया एवं धर्मलाभ अर्जित किया। बाड़ी माता तीर्थ धाम की मुख्य सेविका कृष्णा टांक ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि कथा वाचन के माध्यम से देवी महिमा, धर्म एवं भारतीय संस्कारों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा समापन के बाद महाआरती आयोजित की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कथा वाचक सहित संत-महात्माओं एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान भी किया गया। आयोजन समिति ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


