पीएम श्री राजकीय बालिका विद्यालय में समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर आयोजित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
शहर के में आयोजित समाज सेवा शिविर (कक्षा 12 की छात्राओं हेतु) एवं अभिरुचि शिविर (कक्षा 6 से 8 की छात्राओं हेतु) का अवलोकन एवं संबोधन कृष्णपाल सिंह राठौड़ एसीबीईओ हुरड़ा तथा शिवकुमार टेलर एसीबीईईओ हुरड़ा द्वारा किया गया।
शिविर में संचालित विभिन्न गतिविधियों जैसे बेसिक डिजिटल साक्षरता, आत्मविश्वास जागरूकता गतिविधियां, रोल प्ले, पहेलियां, पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, संगीत, नृत्य, मिट्टी के बर्तन बनाना, हस्तशिल्प, योग, प्राणायाम, इंडोर चेस एवं कैरम आदि का अधिकारियों ने गहन निरीक्षण किया।
इसके साथ ही विद्यालय में चल रहे समाज सेवा शिविर की गतिविधियों का भी अवलोकन किया गया। शिविर के अंतर्गत पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता संबंधी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता, रैलियों का आयोजन तथा नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छात्राओं को गांधी उद्यान में जाकर पेड़-पौधों की जानकारी भी दी गई।
अधिकारियों ने विद्यालय में चल रही 18 कमरे एवं बरामदा निर्माण की जमींदोज कार्यवाही का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने शिविर में संचालित सभी गतिविधियों की सराहना करते हुए छात्राओं एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर संस्था प्रधान एवं शिविर प्रभारी मैना कुमारी चारण, सह प्रभारी दिलीचंद्र भाम्बी, नारायणलाल माली, मनीष जाट, भगवती जाट, ज्योति सेन, प्रीति जगरवाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


