श्री प्राज्ञ मिर्गी चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 165 मरीज लाभान्वित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)।
स्थानीय परिसर में मंगलवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के मंत्री पदमचंद जैन ने बताया कि शिविर में के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में 165 मिर्गी रोगियों का उपचार किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
शिविर के लाभार्थी भंवरसिंह मानसिंह, पवन कुमार, अरुण कुमार, मानव कुमार बोरदिया विजयनगर एवं महावीर प्रसाद, निहालचंद, ज्ञानचंद नाबेड़ा विजयनगर रहे।
इस दौरान अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव एवं योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नियमित योग करने पर जोर दिया। संस्था के मंत्री पदमचंद जैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि अध्यक्ष घेवरचंद श्रीश्रीमाल ने स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
लाभार्थी परिवार की ओर से पवन बोरदिया ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुंबई से आए के जयंतीलाल मेहता ने भी संस्थान का अवलोकन कर सेवाओं की प्रशंसा की।
शिविर में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे मई माह की निशुल्क भोजन सेवा का सहयोग सुशील कुमार, सुधीर कुमार एवं विकास चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। शिविर के दौरान मूलचंद नाबेड़ा, राजेंद्र चौरड़िया, मदनलाल लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, शांतिलाल डांगी, मदनलाल रांका, बंसीलाल डोसी, दिनेश जोशी, प्रेमसिंह पाडलेचा, दिलीप पाराशर, राजेंद्र जायसवाल एवं दिलीप विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।


