भीलवाड़ा में कैलाश चौधरी का अनूठा स्वागत: 511 फीट लंबी पगड़ी बनी चर्चा का विषय, खुद पहनी तो दंग रह गए सब!
,✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी का भीलवाड़ा आगमन एक ऐतिहासिक और यादगार पल बन गया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में 511 फीट लंबी पगड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।
पहली बार 511 फीट की पगड़ी पहनकर बने चर्चा का विषय
भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। राजस्थान जन मंच के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ 511 फीट लंबी पगड़ी को थाम रखा था। जब प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने स्वयं इस विशालकाय पगड़ी को अपने सिर पर धारण किया, तो वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी दंग रह गए। राजनीतिक गलियारों में इस अनूठे स्वागत की चर्चा जोरों पर है।
अध्यात्म और परंपरा के साथ भव्य स्वागत
कैलाश चौधरी के पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान जन मंच की टीम द्वारा प्रभु श्री राम का दुपट्टा ओढ़ाकर और पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। यह दृश्य भारतीय संस्कृति और आस्था के सम्मान का अद्भुत संगम रहा।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राजस्थान जन मंच के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रहे। इस दौरान जयनारायण जोशी, शिवप्रकाश चन्नाल, सुभाष गोयल, रोहित भरावा, भानु सालवी, गो-भक्त विनोद गाडरी, किशोर लखवानी, रामचन्द्र मूंदड़ा, सौरभ माहेश्वरी, देवेन्द्र गोयल, कमलेश भारती और घनश्याम सिंघीवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


