गुलाबपुरा: भारत विकास परिषद ने पूर्णिमा पर मरीजों और नवजात शिशुओं की सेवा कर दिखाई मानवीय संवेदना
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा पूर्णिमा के पावन अवसर पर सेवा प्रकल्प के तहत चिकित्सालय में मरीजों की सेवा कर अनूठी मिसाल पेश की गई। शाखा के सदस्यों ने रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र का दौरा कर वहां भर्ती मरीजों और नवजात शिशुओं की कुशलक्षेम जानी।
मरीजों के चेहरे पर मुस्कान
परिषद के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, जननी केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक किट वितरित किए गए। भाविप का यह सेवा कार्य समाज के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।
सहयोग से बना सफल आयोजन
कार्यक्रम की प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि इस सेवा कार्य को सफल बनाने में भामाशाहों और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। शिशु किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग जैन द्वारा की गई, जबकि फलों की व्यवस्था परिषद परिवार के सत्यनारायण जागेटिया द्वारा की गई।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस पुनीत कार्य के अवसर पर मातृशक्ति पिंकी शर्मा, शाखा अध्यक्ष सम्पत व्यास, रामकिशन त्रिपाठी, सत्यनारयण जागेटिया, शिव डाड, प्रेम चन्द दिनवानी (गुड्डू भाई) और अनुराग जैन सहित परिषद के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मरीजों की सेवा कर उन्हें संबल प्रदान किया।


