*बड़ी खबर: रोशन मेघवंशी बने मोदी सरकार के ’12 साल सेवा-सुशासन’ अभियान के प्रदेश सह-संयोजक, भाजपा संगठन ने दी अहम जिम्मेदारी*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा/जयपुर।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आगामी 5 जून से 21 जून 2026 तक “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान का आगाज किया जा रहा है। इस महा-अभियान को गति देने के लिए भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है, जिसमें सक्रिय युवा नेता रोशन मेघवंशी को प्रदेश सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में होगा संचालन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेशभर में संचालित होगा। मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि संगठन ने रोशन मेघवंशी की कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह अहम दायित्व दिया है।
क्या होंगे मुख्य कार्यक्रम?
अभियान के तहत 5 जून से 21 जून के मध्य जनकल्याणकारी कार्यों की श्रृंखला चलेगी:
- पर्यावरण संरक्षण: पक्षियों के लिए परिंडे लगाना व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण।
- सेवा कार्य: स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला।
- उपलब्धियाँ: मोदी सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा की प्रदर्शनी।
- जनसंपर्क: प्रगति पथ यात्रा और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।
जिला स्तर पर सक्रिय होगी टीमें
इस अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए हर जिले में जिला स्तरीय टोली का गठन किया जाएगा, जिसमें 1 महिला और 3 पुरुष कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह टीमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगी।
रोशन मेघवंशी ने जताया आभार
प्रदेश सह-संयोजक मनोनीत होने पर रोशन मेघवंशी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाऊंगा। मोदी सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।”


