वैष्णव मीडिया किंग बनी VPL क्रिकेट सीजन-2 की चैंपियन
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)। वैष्णव युवा संगठन परिक्षेत्र केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय VPL क्रिकेट सीजन-2 का भव्य समापन रविवार को पटेल स्टेडियम, केकड़ी में उत्साह और गरिमामय वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वैष्णव मीडिया किंग टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि वैष्णव भक्त टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्याम सुंदर वैष्णव (हरिद्वार), राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा एवं शिक्षा निधि अजमेर तथा अशोक स्वामी (सोडाला), प्रांतीय वैष्णव समाज अध्यक्ष जयपुर रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम वैष्णव डाबर, चंद्रप्रकाश वैष्णव जूनिया, गोपाल लाल वैष्णव रणजीतपुरा एवं महावीर वैष्णव मेहरूकला उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता उत्तम वैष्णव ताजपुरा, अध्यक्ष युवा महासभा ने की।
VPL-2 के मीडिया प्रवक्ता गणेश वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों के 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें केकड़ी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ अजमेर, नागौर, पाली, बूंदी, टोंक, नसीराबाद, जोधपुर एवं उज्जैन से भी खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाई। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंतिम दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच वैष्णव भक्त और वैष्णव पैंथर के बीच तथा दूसरा मैच वैष्णव मीडिया किंग और वैष्णव सुपर किंग के बीच खेला गया। दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर वैष्णव भक्त और वैष्णव मीडिया किंग ने फाइनल में प्रवेश किया।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में वैष्णव मीडिया किंग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वैष्णव भक्त को पराजित कर VPL सीजन-2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता टीम को ₹31,000 नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹21,000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर सहित विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए गए।
VPL सीजन-2 के अध्यक्ष परमेश्वर टीलावत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी भामाशाहों, अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में उत्तम वैष्णव (संयोजक), परमेश्वर टीलावत (अध्यक्ष), पवन वैष्णव कादेड़ा, धर्मराज वैष्णव, मोहित वैष्णव, किशन वैष्णव, जे.पी. वैष्णव, विष्णु वैष्णव, डॉ. राहुल वैष्णव, संजय वैष्णव, गणेश वैष्णव, द्वारिका प्रसाद वैष्णव, अमित वैष्णव, तेजमल वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव, शत्रुघ्न वैष्णव, सागर वैष्णव, रामजीलाल वैष्णव, लाभचंद वैष्णव, अनुराग वैष्णव, महेश वैष्णव, सुनील वैष्णव, आदित्य वैष्णव, दिनेश वैष्णव रणजीतपुरा, ईश्वर वैष्णव, बुद्धिप्रकाश वैष्णव पारा, सुमित वैष्णव सदारा, जीतू वैष्णव एवं नवल वैष्णव कोटड़ी सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


