समदानी परिवार का वार्षिक स्नेह मिलन: 26 जुलाई को मेड़ता सिटी स्थित कुलदेवी फलोदी माताजी के लगेगा महाभोग
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा।
माहेश्वरी समाज की प्रमुख 72 खापों में विशिष्ट पहचान रखने वाले समदानी परिवार का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह आज भीलवाड़ा के टयूलिप होटल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में समाज के विकास, एकता और परंपराओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कुलदेवी के दरबार में होगा महाभोग
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक सम्मेलन के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी समदानी परिवारजन आगामी 26 जुलाई, रविवार को मेड़ता सिटी रोड स्थित अपनी कुलदेवी फलोदी माताजी (ब्रह्माणी देवी) के धाम पहुँचेंगे। इस दौरान कुलदेवी को विशेष पोशाक भेंट की जाएगी और भव्य महाभोग का आयोजन किया जाएगा।
10 गोत्रों की आस्था का केंद्र
महावीर समदानी ने बताया कि फलोदी माताजी समदानी परिवार सहित हेड़ा, जाजू, धूपड़, खठोड, कयाल, मालानी, गांधी, लोशल्या और टवानी समेत कुल 10 खापों/गोत्रों की कुलदेवी हैं। उन्होंने बताया कि कुलदेवी को वंश, परंपरा, समृद्धि और आध्यात्मिक सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। 26 जुलाई के आयोजन में पारंपरिक रूप से अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी और प्रत्येक गोत्र की मर्यादा के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी।
समारोह में इनकी रही उपस्थिति
वार्षिक स्नेह मिलन के इस आयोजन में समदानी परिवार के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उदयलाल समदानी, प्रेम चंद्र समदानी, राकेश समदानी, राजेश समदानी, रमेश समदानी, जगदीश समदानी, सुधीर समदानी, कैलाश, सुरेश, सुभाष, राजकुमार, संजय, महावीर, मुकेश, लोकेश, अमित, प्रशांत, संदीप, देवेश, राघव, राहुल, रोहित, निखिल, अभिनव, रोहान व नंदन समदानी सहित अनेक परिवारजन उपस्थित थे।
इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे को बढ़ाने और अपनी प्राचीन परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


