शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर 351 लीटर मिल्क रोज व छबील का वितरण
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर के तत्वावधान में सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज, बाणी के रचयिता एवं शांति के पुंज गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहीदी दिवस पर रविवार को पीपली चौराहा स्थित होटल गंगा के सामने गुरु नानक साइकिल स्टोर पर छबील (ठंडा मीठा शरबत) एवं 351 लीटर मिल्क रोज प्रसाद का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को ठंडा शरबत, मिल्क रोज तथा प्रसाद वितरित कर मानव सेवा, भाईचारे एवं गुरु परंपरा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए सेवा कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा, सेवा और समर्पण का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नवनीत सिंह टुटेजा, भाजपा नेता रजत कुमावत, ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के संरक्षक हरगोविंद सिंह टुटेजा, प्रधान गुरुभेज सिंह टुटेजा, महाकाल ग्रुप अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, उपप्रधान जगजीत सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह टुटेजा, सचिव गगनदीप सिंह टुटेजा, गुरप्रीत सिंह टुटेजा, हरमीत सिंह टुटेजा, पत्रकार तरनदीप सिंह टुटेजा, मनदीप सिंह, राजेंद्र चौधरी, अगम सिंह टुटेजा, सुरेंद्र सिंह टुटेजा, रामस्वरूप दाधीच, आलोक पवार, राजवीर सिंह राठौड़, संदेश मेवाड़ा, अंकित दाधीच, कमलेश कुमार सुरोलिया, रवि राजपुरोहित, सौरव राजपुरोहित, नवप्रीत कौर एवं तन्मय सिंह टुटेजा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी महाराज का शहीदी दिवस सेवा, त्याग, समर्पण एवं मानवता का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भाव एवं मानव सेवा का संदेश प्रसारित करना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी मानवता को सत्य, सेवा और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


