देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत, अभिनंदन
भाजपा कार्यकर्ता अपनी सहभागिता से वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान को सफल बनाएं – भडाना
✍️ मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 1 जून। राजस्थान सरकार में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाना के भाजपा जिला कार्यालय आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भडाना ने जिला, मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारियों की संगठनात्मक एवं समीक्षा बैठक भी ली।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाना ने बैठक में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान की जिले में गति एवं प्रगति तथा संगठन की सहभागिता की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़कर इसे जन-जन का अभियान बनाने का आह्वान किया।
भडाना ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को जिले में ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
संगठनात्मक चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य करता है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना ही भाजपा की विशिष्ट पहचान है तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना पार्टी नेतृत्व की प्राथमिकता रहती है।
इससे पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भाजपा जिला संगठन की गतिविधियों एवं हाल ही में संपन्न जिला प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक में जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, कन्हैयालाल जाट, प्रहलाद त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, गोपाल तेली, कल्पेश चौधरी, विशाल गुरुजी, जिला मंत्री कांता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, भूपेंद्र सिंह बिलिया, अभिश्रुता सोलंकी, सोशल मीडिया सह संयोजक महेंद्र नायक, आकाश मालावत, प्रकोष्ठ संयोजक बाबूलाल आचार्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, घनश्याम सिंगिवाल, इमरान कायमखानी, विधानसभा संयोजक विजय पोखरना, मंडल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा, मुकेश शर्मा देबू, राजेश सेन, सावन दिया, भोमराज गुर्जर, राजेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
— मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान


