कांग्रेसजनों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चुनाव नहीं कराने के विरोध में निकाली आक्रोश रैली, सौंपा ज्ञापन
महंगाई, पेपर लीक, बेरोजगारी एवं पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक प्रकरणों तथा पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के विरोध में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हुरड़ा एवं नगर कांग्रेस कमेटी गुलाबपुरा के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही बिजली-पानी की बदहाल व्यवस्था, NEET पेपर लीक प्रकरण, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर भी सरकार को घेरा गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव नहीं करवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है।
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
इस दौरान हुरड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर लढ़ा, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, सुमित काल्या, गजमल जाट, रामनारायण जाट, रामदेव खारोल, मधुसूदन पारीक, फतेहसिंह सोलंकी, एडवोकेट रतनकुमार जैन, सलीम बाबू, जितेन्द्र नागर, रहीस मोहम्मद, भगवतीलाल राव, रतनलाल चोरड़िया, निहाल संचेती, वीरेन्द्र लोढ़ा, राजकुमार शास्त्री, महेन्द्र सोनी, मोहम्मद हुसैन लौहार, पूर्व पार्षद रामधन जाट, अशोक मौर्य, जीएसएस अध्यक्ष रामधन जाट, श्रीराम रैगर, राजू जूस वाले, सलाम भाई, रतनलाल फौजी, गोपाल मंडावा, कुलदीप परिहार, घनश्याम माली, रामकरण माली, अमरसिंह मेड़तवाल, गजराज जाट, विनोद पुरोहित, यूनुस मोहम्मद, नवरत्न पारीक, केदार तोषनीवाल एवं मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


