श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित चिकित्सा शिविर में 104 रोगी हुए लाभान्वित।
===
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव )स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर मे 104 मरीजों की जांच एवं दवाई वितरित की गई। समिति के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की शिविर में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 104 मरीजों को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर के लाभार्थी स्वर्गीय श्री प्रताप चंद सांड की पुण्य स्मृति में श्रीमती उमा देवी , विजयचंद , अजय सांड विजयनगर रहे। समिति के मूल चंद नाबेडा ने स्वागत अभिनंदन किया,कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरड़िया ने आभार व्यक्त किया। लाभार्थी परिवार से श्रीमती उमा देवी ,मनोरमा अजय साधना ,संजय ,रत्नेश ,अमन सांड ने सेवाएं प्रदान की।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योग के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
श्री मती रत्नेश सांड ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं प्रेषित की। शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु पूरे जून माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा नारायण लाल ,श्रीमती मंजू तिवारी गुलाबपुरा की ओर से रखी गई।जिसमें 230 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर मे संस्था के मदन लाल लोढ़ा, राजेंद्र चोरड़िया,मदन लाल रांका,रामगोपाल तिवारी, बंसी लाल डोसी,सुरेश लोढ़ा,शान्ति लाल डांगी, पारस बाबेल,अनिल चौधरी,दिनेश जोशी, प्रेम पाडलेचा , दिलीप पाराशर ,दिलीप विशवकर्मा सहित लोगो ने सेवाएं प्रदान की।
श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग चिकित्सालय मे आयोजित चिकित्सा शिविर में 104 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


