अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष बने विजय सिंह पंवार
गुलाबपुरा, 2 जून। स्थानीय निवासी विजय सिंह पंवार को श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की युवा प्रदेश कार्यकारिणी में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के समाजबंधुओं में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला एवं प्रदेश महामंत्री मूलसिंह गहलोत के निर्देशानुसार युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने युवा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विजय सिंह पंवार (गुलाबपुरा, भीलवाड़ा) को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
विजय सिंह पंवार लंबे समय से समाज सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।
नियुक्ति के बाद पंवार ने कहा कि वे पूर्व की भांति समाज हित एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
— रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा
प्रकाशन हेतु: मोनू सुरेश छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान


