43वीं जिला जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। जय सियाराम स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में मोदी स्टेडियम में आयोजित 43वीं भीलवाड़ा जिला जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
अपने संबोधन में प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर मेहनत करते हुए जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
समारोह में जिला खेल अधिकारी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष , , भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष , सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
बाइलाइन : मोनू सुरेश छीपा, द वॉयस ऑफ राजस्थान


