बोरड़ा बावरी ग्राम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
बोरड़ा। ग्राम बोरड़ा बावरी में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिवस शिवजी मंदिर से सगस महाराज तक श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजन से जुड़े महेश कुमार शर्मा ने बताया कि कथा का आयोजन राधेश्याम शर्मा एवं दिनेश कुमार शर्मा के सान्निध्य में किया जा रहा है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं सदाचार का संदेश प्रदान किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर आशीर्वाद स्वरूप तथा त्रिदेव महादेव मंदिर के पूज्य पुजारी जी भी उपस्थित रहेंगे और श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आग्रह किया है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है।


