निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 73 रोगियों को मिला परामर्श
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 5 जून।
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति तथा के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श मोतियाबिंद शिविर का आयोजन आरसी व्यास कॉलोनी स्थित में किया गया। शिविर में 8 गांवों से आए 73 नेत्र रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। चयनित रोगियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन शुक्रवार को किए जाएंगे।
समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि शिविर का आयोजन स्वर्गीय रतनलाल एवं सीतादेवी की स्मृति में सत्येंद्र-स्नेहलता तोतला परिवार के सहयोग से किया गया। शिविर में फेको सर्जन द्वारा रोगियों की निशुल्क जांच की गई।
उन्होंने बताया कि सभी जरूरतमंद रोगियों के ऑपरेशन स्पर्श हॉस्पिटल में निशुल्क किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद रोगियों को दवाइयां, काले चश्मे, आवास तथा भोजन की सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर के दौरान समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी सहित सुभाष गर्ग, रामनारायण सोमानी, जयकिशन मित्तल, गणपत जागेटिया, अरुण जागेटिया, छीतरमल डाड, शांता सोमानी, घनश्याम डाड एवं लादूलाल माली ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।


