महाराणा प्रताप जयंती 2026: गुलाबपुरा में भव्य आयोजन, विधायक कानावत बोले- स्वाभिमान की पहचान हैं महाराणा प्रताप कवियों ने वीर रस से भरा जोश, प्रतिभाओं, भामाशाहों और पत्रकारों का हुआ सम्मान

Published On:

Date:

महाराणा प्रताप जयंती पर गुलाबपुरा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक कानावत बोले – “महाराणा प्रताप हर स्वाभिमानी इंसान में आज भी जीवित हैं”

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि, प्रतिभाओं, भामाशाहों एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप सर्किल पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से सैकड़ों की संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं युवाओं ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत एवं भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में विधायक कानावत ने कहा, “महाराणा प्रताप मरे नहीं, वे हर उस इंसान में जिंदा हैं जो अपना सिर ऊंचा रखकर जीता है। उनका जीवन स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और संघर्ष का अनुपम उदाहरण है।”

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए महलों का सुख त्यागकर जंगलों में जीवन बिताना स्वीकार किया, लेकिन अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने कहा कि वीर प्रताप के जीवन से हमें स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने समाज को संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समाज की एकजुटता आवश्यक है।

प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री मुकेश कंवर ने अपने ओजस्वी संबोधन में महाराणा प्रताप को राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका शौर्य और स्वाभिमान युगों-युगों तक युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, जया राठौड़, अरविंद राव एवं गोपाल त्रिपाठी ने वीर रस से ओतप्रोत कविताओं का पाठ कर उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। “हल्दीघाटी का रणबांकुरा” कविता पर पूरा पंडाल “जय महाराणा” के नारों से गूंज उठा।

समारोह के दौरान प्रतिभाओं, भामाशाहों एवं पत्रकारों का सम्मान भी किया गया। पूर्व पालिका चेयरमैन करतार सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का नाम ही एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला ने सभी अतिथियों, कवियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को संस्कार और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन निलेश ने किया तथा अंत में इंद्रजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News