जालिया में अवैध बजरी खनन के विरोध में ग्रामीणों का धरना व अनशन।

Published On:

Date:

जालिया में अवैध बजरी खनन के विरोध में ग्रामीणों का धरना व अनशन।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) निकटवर्ती ग्राम जालिया II क्षेत्र में कथित अवैध बजरी खनन के विरोध में ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध बजरी खनन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है तथा आमजन भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के समर्थन में राजीव गांधी कांग्रेस पंचायत राज संगठन के कार्यकर्ता भी धरना स्थल पहुंचे। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवव्रत थरोदा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अनशनरत ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया और उनकी मांगों को जायज बताया।
ब्लॉक अध्यक्ष देवव्रत थरोदा ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। उन्होंने अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Related News