श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे गौ सेवा गतिविधि आसींद जिले की बैठक आयोजित।

Published On:

Date:

श्री माधव गौ उपचार केन्द्र मे गौ सेवा गतिविधि आसींद जिले की बैठक आयोजित।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
गौ सेवा गतिविधि आसींद जिले की बैठक स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र- में आयोजित की गयी , भीलवाड़ा विभाग गो सेवा संयोजक घासी राम ने बताया की हम पांच प्रकार से गौ माता के प्रति श्रद्धा भाव और सेवा हेतु 1.गोपालक, 2.गौसेवक, 3.गोप्रेम, 4.गोभक्ति व 5.गोवृत्ति बन कर गौ सेवा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त गौ सेवा गतिविधि के बारह आयामों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में श्रीमाधव गोअनुसंधान संस्थान नोगांवा व विभाग सह संयोजक दादा पुरुषोत्तम , सरेरी खण्ड संयोजक शिवलाल व गुलाबपुरा खण्ड संयोजक सांवर लाल भील, जिला गौ विज्ञान परीक्षा आयाम प्रमुख शिक्षाविद हिम्मत सिंह राठौड़ , गौ उपचार केन्द्र समिति के कोषाध्यक्ष रमेश सोनी , सदस्य कन्हैयालाल सोनी ,किशन गोस्वामी तथा विभाग ग्राम विकास प्रमुख कमल शर्मा मौजूद थे। बैठक के उपरांत श्री माधव गौ उपचार केंद्र का अवलोकन भी किया गया ।

Leave a Comment

Related News