जन्माष्टमी महोत्सव 16अगस्त शनिवार को,, ✍️ *मोनू नामदेव ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

Published On:

Date:

जन्माष्टमी महोत्सव 16अगस्त शनिवार को,,

✍️ *मोनू नामदेव ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141

शाहपुरा सदर बाजार स्थित भगवान श्री गोविंददेव जी के मंदिर मे प्रतिवर्ष की भांति आनंद कंद भगवान श्री कृष्ण चंद्र जी काप्राकट्योत्सव दिवस,,,,,श्री कृष्ण जन्माष्टमी,,,,,शनिवार तारीख 16अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।पंडित पुजारी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ मे प्रातःकालीन सत्र मे विशेष संकीर्तन,,भजन,,स्तुति पाठ होगा।दिन मे सुंदर झाँकी सजावट होगी।सायंकालीन सत्र रात 7बजे से 9,30 बजे तक भजनों के विशेष कार्यक्रम के साथ होगा।तत्पश्चात श्रीमद्भगवत महापुराण के दसवें स्कंध के आधार पर अवतार कथा का रस वर्षण होगा।मध्य रात 12 बजे अवतार ,,,झूला दर्शन,,,,भोग अर्पण के बाद रात 12,15बजे महाआरती और बाद मे प्रसाद वितरण होगा।सभी धर्मानुरागी भक्त जनों,,,,भक्त मती मातृशक्ति से अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित होने का निवेदन किया गया है।

Leave a Comment

Related News