भीलवाड़ा में होगी अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक, देशभर से जुटेंगे 350 से अधिक प्रतिनिधि

Published On:

Date:

भीलवाड़ा में होगी अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक, देशभर से जुटेंगे 350 से अधिक प्रतिनिधि
30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगी छह दिवसीय बैठक, वनवासी क्षेत्रों के विकास एवं संगठन विस्तार पर होगा मंथन
मोनू सुरेश छीपा
द वॉयस ऑफ राजस्थान
भीलवाड़ा, 27 जून। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण परिषद की राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक इस वर्ष भीलवाड़ा में आयोजित होगी। यह महत्वपूर्ण बैठक 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से 350 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में वनवासी समाज के विकास, सेवा कार्यों के विस्तार तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस संबंध में वनवासी कल्याण परिषद, भीलवाड़ा इकाई की बैठक शनिवार प्रातः 7 बजे अशोक नगर स्थित पार्क में प्रांत नगरीय प्रमुख राम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकर्ता बैठक की तैयारियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय बैठक में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से 350 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए वनवासी क्षेत्रों के 50 से अधिक कार्यकर्ता एवं प्रबंधक सेवा कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष दिवाकर जावा, नगर अध्यक्ष पदम जैन, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, संदीप सोनी, ओम प्रकाश गंडोदिया, दिनेश विजयवर्गीय, महेश खंडेलवाल, रूपलाल अजमेरा, कमल गोखरू एवं जयकिशन मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News