मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी, गौ संरक्षण और सेवा का दिया संदेश
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्थानीय भारत विकास परिषद् परिवार द्वारा श्री माधव गौ उपचार केंद्र में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गौ माता को गुड़, चारा एवं तरबूज खिलाकर सेवा की गई तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम महिला प्रमुख मुन्नी देवी जागेटिया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने स्वयं तरबूज काटकर गौ माता को खिलाए और गौ सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए समाज में इसके महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य रतनलाल लखारा, किशोर राजपाल, सचिव सूरजकरण लड्ढा, दिनेश छतवानी, कन्हैयालाल सोनी, सत्यनारायण जागेटिया, अनुराग चौधरी, प्रेमचंद दिनवानी (गुड्डू भाई), रामकिशन त्रिपाठी, बुद्धि प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र कच्छावा, रमेश सोनी, महादेव मूंदड़ा, सागर नुवाल सहित अनेक सदस्यों ने सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया।
मातृशक्ति में ज्योति दिनवानी, भगवती देवी मूंदड़ा, पिंकी शर्मा, संगीता चौधरी, लीला देवी गगड़, मंजु देवी लखारा, अंजलि नुवाल एवं आयुषी जैन सहित अन्य महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
भारत विकास परिषद् परिवार ने बताया कि परिषद द्वारा प्रत्येक एकादशी पर गौ माता की सेवा का नियमित कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें सदस्य उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। परिषद परिवार द्वारा पूर्व में रोपित पौधों की देखरेख के लिए भी सेवार्थ राशि भेंट की गई।
कार्यक्रम के दौरान परिषद परिवार की सदस्य एवं कवयित्री चंदा पाराशर ने गौ माता पर भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को गौ सेवा के लिए प्रेरित किया।
श्री माधव गौ उपचार केंद्र के मुकेश शर्मा, नवनीत जांगिड़ एवं कुलदीप व्यास ने परिषद परिवार द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
गौशाला परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
कीवर्ड्स: भारत विकास परिषद्, गौ सेवा, निर्जला एकादशी, श्री माधव गौ उपचार केंद्र, गुलाबपुरा समाचार, गौ संरक्षण, सामाजिक सेवा, चंदा पाराशर, राजस्थान समाचार, द वॉयस ऑफ राजस्थान।
मोनू सुरेश छीपा | द वॉयस ऑफ राजस्थान
