महंत पवन दास वैष्णव के सानिध्य में हुआ सेवा कार्य, निर्जला एकादशी व्रत के महत्व पर दी जानकारी
रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा। ज्येष्ठ माह की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक गुलाबपुरा में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव के सानिध्य में भक्तों एवं श्रद्धालुओं को बालाजी महाराज के प्रसाद स्वरूप शीतल शरबत एवं पेयजल वितरित किया गया।
महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि वर्ष भर में 24 एकादशियां आती हैं, जिनमें निर्जला एकादशी का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन श्रद्धालु बिना जल ग्रहण किए व्रत रखते हैं तथा मिट्टी के घड़े का पूजन कर आम, केला, तरबूज, शक्कर आदि सामग्री भगवान को अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि विधिपूर्वक निर्जला एकादशी व्रत करने से सभी एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।
मंदिर परिसर में आयोजित सेवा कार्य के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शीतल शरबत ग्रहण किया और भगवान बालाजी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक माहौल और भक्ति भाव से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, राजकुमार पाटनी, पूर्व पार्षद रामदेव खारोल, सुधीर शर्मा, विनोद दाधीच, मोनू भैया, बजरंग लाल शर्मा, अनिल त्रिपाठी, विनय महावर, सुरेश लोहार, बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया (रूपाहेली), कांता सोमानी, पारस वैष्णव, मंजू प्रजापत, पूर्व पार्षद सरिता पाराशर सहित बड़ी संख्या में भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सेवा और जनकल्याण की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
कीवर्ड्स: निर्जला एकादशी, संकट मोचन बालाजी मंदिर, गुलाबपुरा समाचार, पवन दास वैष्णव, शीतल शरबत वितरण, धार्मिक आयोजन, बालाजी चौक, राजस्थान धार्मिक समाचार, द वॉयस ऑफ राजस्थान।
