राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ हुरडा- गुलाबपुरा का वार्षिक अधिवेशन आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत के मुख्य अतिथि एवं जितेंद्र सिंह पुलिस उपाधीक्षक के विशिष्ट आतिथ्य में एवं अनिल चौधरी प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।सचिव राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि इस अधिवेशन में 195 संभागियों ने भाग लिया संघ प्रधान अनिल चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया एवं सचिव राजेंद्र जायसवाल ने वर्ष 2024 -25 में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन का वाचन किया एवं कोषाध्यक्ष बालू लाल कालिया ने आय-व्ययका विवरण और 2025 -26 में अनुमानित आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया व सर्व समिति से इसे पारित कर दिया गया एवं एसडीएम चुंडावत ने अपने उद्बोधन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्काउटिंग गाइडिंग एक आवश्यक प्रवृत्ति है जो बच्चों में संस्कार विकसित करती है एवं पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बच्चों को स्वावलंबन एवं अपने विद्यालय और घर में साफ सफाई रखने की प्रेरणा दी। संघ प्रधान अनिल चौधरी ने बताया कि सभी को अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिग गाइडिग प्रवृत्ति को सक्रिय करना है और किए गए कार्यों की सूचना स्थानीय संघ में देनी है। सत्यनारायण नागर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंडल ने भी अपना उद्बोधन दिया तथा हुरडा ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा लड्ढा ने भी अपने विचार रखें और स्काउटिंग की गतिविधियों को संचालित करने की प्रेरणा दी। घेवरचंद श्रीमाल श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति के अध्यक्ष ने अपने स्कूल जीवन में स्काउटिंग में किए गए कार्यों का अनुभव बताया इसके द्वारा बच्चों में एक काम करने की जागृति-व सक्रियता पैदा होती है। इस अवसर पर संघ उप प्रधान चंदना चौधरी ने भी अपने विचार रखें इसमें नंदकिशोर काबरा समाजसेवी का भी अभिनंदन किया गया तथा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिव कुमार टेलर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।



