नगर पालिका के वार्ड 28 के उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी सीमा मेडतवाल ने नामांकन दाखिल किया।

Published On:

Date:

नगर पालिका के वार्ड 28 के उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी सीमा मेडतवाल ने नामांकन दाखिल किया।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका के वार्ड 28 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सीमा मेड़तवाल पुत्री प्रेम चंद मेडतवाल ने शनिवार को अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी एसडीएम दिव्यराज सिंह चुंडावत के समक्ष प्रस्तुत किया। सीमा मेडतवाल अपनी माँ सबरी देवी पार्षद के निधन के बाद से खाली हुए वार्ड पार्षद पद पर चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनी है। इस दौरान पूर्व विधायक हगामीलाल मेवाडा, हुरडा प्रधान कृष्णसिंह राठौड़, नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसुधन पारीक, कांग्रेस पार्षद महावीर लढा, रामदेव खारोल, एडवोकेट रतन कुमार जैन, सलीम बाबू, विरेन्द्र लोढा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News