माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा निर्जला एकादशी पर गौसेवा की।

Published On:

Date:

माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा निर्जला एकादशी पर गौसेवा की।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
निर्जला एकादशी पर स्थानीय श्री नगर माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारियों, सदस्यों ने गोपाल गौशाला में गायों को तरबूज हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की एवं गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी के कुशल मंगल की कामना की। गौ माता की सेवा के इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मनोरमा काल्या, जिला संयुक्त मंत्री श्रीमती कांता सोमानी, जिला माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष श्रीमति दिव्या काल्या,नगर अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी जागेटिया, सचिव श्रीमती निर्मला तोषनीवाल, रेखा सोमानी, किर्ति लढा, सरोज गग्गड़, अंजलि नवाल,कमला राठी, मेघा कोगटा,अंजू लढा, मोनिका कोगटा,
गायत्री गग्गड़,प्रीती शारदा, मनीषा शारदा, भगवती मूंदड़ा,लीला गग्गड़,
मधु सोमानी, ज्योति काष्ट, उर्मिला मूंदड़ा व कवियित्री चंदा पाराशर ने गौ माता सेवा के महत्व पर रोचक कविता प्रस्तुत की । सभी ने सतत रुप से गौ माता की सेवा का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी जागेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Related News