नवदुर्गा पूजा आराधना का पर्व नवरात्रि सेन युवा एकता मंच का तीन दिवसीय आयोजन ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

 

नवदुर्गा पूजा आराधना का पर्व नवरात्रि सेन युवा एकता मंच का तीन दिवसीय आयोजन

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा,

समाज सेवा में अग्रणी युवाओं का संगठन सेन युवा एकता मंच भीलवाड़ा नवरात्रि के अवसर पर 26, 27 और 28 सितंबर को तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है सेन युवा एकता मंच के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन उपरेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष इस आयोजन की शुरुआत की गई थी, जिसको निरंतरता में लाते हुए भव्य विशाल आयोजन किया जाएगा सेन युवा एकता मंच के जिलाध्यक्ष अश्विन सेन बनेड़ा ने रविवार को नारायणी धाम पुराना शहर में शाम को एक विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें आगामी गरबा महोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई इस बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विषय बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आयोजन को विशाल और भव्य किया जाएगा, जिससे समाज के लोगों को एक साथ लाना और नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी की आराधना करना है सेन युवा एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष विकास सेन ने तीन दिवसीय आयोजन की सफलता के लिए अलग-अलग टीम तैयार की हैं, जिनमें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सभी से कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया गया है। इस बैठक में महादेव सेन, सोनू सेन, दीपक सेन, लकी सेन, गोपाल सेन, गौतम सेन, सागर सेन, यश सेन, महावीर सेन, तुसार सेन, शिवराज सेन, अभिषेक सेन, लक्की सेन, अशोक सेन, सर्वेश सेन, रामकुमार सेन, सुनील सेन सहित और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Related News