*मोहम्मद रज़ा खान एशिया कप दौरे के लिए भारतीय टीम में*
_भारतीय टीम सबसे कठिन ग्रुप में आस्ट्रेलिया, लेबनान और बहरीन के साथ_
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
31 अगस्त 2025 से मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित होने वाले एशिया कप के मुकाबलों के लिए अंडर 16 साबा बास्केटबॉल स्पर्धा मालदीव के बेस्ट प्लेयर और टॉप स्कॉरर मोहम्मद रज़ा खान ने फिर से अपने आप को साबित किया है, जैसलमेर बास्केटबॉल अकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शाहपुरा, जिला भीलवाड़ा राजस्थान निवासी मोहम्मद रज़ा खान का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।
मोहम्मद रज़ा खान अभी 29 जुलाई से नई दिल्ली में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं, इसी शिविर के दौरान मोहम्मद रज़ा और टीम के अन्य सभी 12 सदस्यों को सूचना दी गई थी कि उनका चयन 16 वर्षीय भारतीय टीम के लिए हो गया है। मोहम्मद रज़ा खान को भारतीय टीम में चयन की सूचना मिलते ही सबसे पहले उन्होंने अपने अकेडमी के प्रशिक्षक श्री राकेश विश्नोई को इसकी सूचना दी तत्पश्चयात अपने पिता शब्बीर हुसैन खान और माता ताहिरा बानू को बताया। भारतीय टीम 29 अगस्त को उलानबटार के लिए नई दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से रवाना होगी । मोहम्मद रजा उनके जीवन के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए पहली बार मंगोलिया जा रहे हैं, महज 16 वर्ष की आयु में ऐसा कीर्तिमान स्थापित करने वालों में वे शाहपुरा जिला भीलवाड़ा के प्रथम और एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके कोच श्री राकेश विश्नोई ने बताया कि वे पहले से ही आश्वस्त थे कि रज़ा इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा रहेगा और फर्स्ट फाइव में खेलेगा, उन्होंने बताया कि जब से रज़ा जैसलमेर अकेडमी में आया है तभी से उसकी लगन और मेहनत देखकर उन्होंने तय कर लिया था कि इस बालक को सिर्फ सही नेतृत्व और दिशा निर्देश की आवश्यकता है और वही उन्होंने उपलब्ध करवाया, नतीज़तन आज मोहम्मद रज़ा भारतीय 16 वर्षीय टीम का स्टार प्लेयर है, जिसने साबा टूर्नामेंट मालदीव में टॉप स्कॉरर बन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
एशिया कप 2025 मंगोलिया में कुल 16 टीमें अपना दम दिखाने वाली हैं, जिसमे चार ग्रुपों में चार-चार टीमें हैं, भारत इनमें सबसे मुश्किल ग्रुप A में आस्ट्रेलिया, बहरीन और लेबनॉन के साथ है ग्रुप मुकाबलों में भारत का पहला मुकाबला 31 अगस्त को लेबनॉन के साथ होगा जिसकी विश्व रैंकिंग 29वीं है, 1सितम्बर को विश्व मे 5वीं वरीयता वाली आस्ट्रेलिया से और 2 सितम्बर को 66वीं रेंक वाली बहरीन से होगा जबकि भारत की विश्व मे वर्तमान 76वीं रेंक है, इसलिए ये मुकाबला भारत के लिए आसान नही होगा, मोहम्मद रज़ा खान ने बताया कि उनके सबसे चहेते कोच टाइगर उर्फ राकेश विश्नोई, उनके सभी साथी खिलाड़ियों, परिवारजनों और माता-पिता की शुभकानाएं उनके साथ हैं और वे इस टूर्नामेंट में श्रेष्ठतम खेल दिखाने का भरपूर प्रयास करेंगे।
शाहपुरा के लिए मोहम्मद रज़ा खान की इस अद्वितीय उपलब्धि पर पूरा प्रदेश राजस्थान, जिला भीलवाड़ा और पूरा शहर शाहपुरा गौरान्वित है, इस खुशखबरी से सभी खेलप्रेमियों, परिवारजनों और समाज में हर्ष की लहर है और सभी की दुआ है कि वे एक दिन भारतीय टीम की कप्तानी करें इस एशिया कप बास्केटबॉल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिला कर स्वदेश लौटें। हालांकि अब तक हुए सभी सात एशिया कप मुकाबलों में भारतीय टीम ने भारत का प्रतिनिधित्व किया है, परन्तु अभी तक कोई पदक अपने नाम नही कर पाई हालांकि 2022 में भारतीय टीम ने उच्चतम 5वां स्थान प्राप्त किया था ।



