तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा पालिका परिसर मे डोर स्टेप काऊंसलिंग शिविर आयोजित।

Published On:

Date:

तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा पालिका परिसर मे डोर स्टेप काऊंसलिंग शिविर आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार सोमवार को डोर स्टेप काउंसलिंग शिविर का आयोजन नगरपालिका परिसर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजीनामा योग्य प्रकरणों, प्री लिटिगेशन प्रकरणों, जल, विद्युत, नगरपालिका आदि से संबंधित प्रकरणों को रखा गया। साथ ही लोगों को राजीनामे के तहत अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया एवं राजीनामे से निस्तारित करने पर होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अन्य कानूनी जानकारी भी दी गई। इस दौरान तालुका पीएलवी श्रीमती वन्दना व्यास, एईएन अजयपाल सिंह, एलडीसी घनश्याम रेगर , जेटीए आदित्य शर्मा, वसीम अकबर सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News