माहेश्वरी परिवारों का होगा निशुल्क स्वास्थ्य बीमा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 26 अगस्त अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रायोजित चलाई जा रही राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत महेश्वरी परिवारों के निशुल्क स्वास्थ्य बीमा कराए जाएंगे नगर सभा अध्यक्ष केदार गगरानी एवं मंत्री संजय जागेटीया ने बताया कि इसके तहत फार्म भरवाये जा रहे हैं जिसकी अंतिम दिनांक 21 सितंबर रहेगी स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत 850 रुपए संस्थान द्वारा दिए जाएंगे
मुख्य प्रभारी प्रमोद कुमार डाड महावीर समदानी,अंकित सोमानी ने बताया कि ₹6 लख रुपए तक वार्षिक आय वाले माहेश्वरी परिवार जो भीलवाड़ा नगर में निवास कर रहे हैं जिनकी अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की फैमिली आईडी बनी हुई है उन्हें फॉर्म भरकर जन आधार कार्ड की फोटोकॉपी सलग्न कर क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष मंत्री या मुख्य प्रभारी को जमा करा सकेंगे फार्म प्राप्त करने के लिए फार्म वितरण प्रभारी गोपाल नारानीवाल को बनाया गया , राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के तहत आने वाले परिवारों लघु एवं सीमांत किसानों संविदा कर्मियों और कोविड सहायता प्राप्त परिवारों को यह लाभ राज्य सरकार द्वारा मिलता है इस श्रेणी में आने वाले समाज बंधु आवेदन नहीं कर सकेंगे


