श्री रामदेव जयंती पर छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल एवं सर्व हिन्दु समाज द्वारा बैरवा मोहल्ला स्थित श्री रामदेव मंदिर पर छप्पन भोग लगा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर वासियों, मोहल्ले वासियों व संगठन द्वारा बाबा रामदेव कि मूर्ति के समक्ष हनुमान चालीसा पाठ व भजन भाव किये गये । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संघ चालक नरेन्द्र कैलानी ने समाज में सामाजिक समरसता के बिंदु पर जोर देते हुए सर्व हिंदू समाज को बाबा रामदेव से प्रेरणा लेकर सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के संबंध में प्रेरणादाई उद्बोधन दिया एवं बैरवा समाज के पूर्व अध्यक्ष कालू राम धवन ने संघ , विहिप – बजरंग दल कि प्रशंसा करते हुए कहा कि हम संगठन के लिये ओर संगठन सर्व हिन्दु समाज के लिये सदैव खड़ा रहता है । कई अवसरों पर हिन्दु संगठनों द्वारा समाज के कई मुद्दों पर साथ देते आये है ।
हिन्दु संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा बैरवा समाज के अध्यक्ष अशोक बैरवा का तिलक व दुपट्टा पहना आदर सत्कार किया गया। मोहल्ले वासियों द्वारा संगठन व समाज के गणमान्य नागरिकों को दुप्पटा पहना स्वागत सत्कार किया गया । कार्यक्रम मे बाबा रामदेव जी व भारत माता कि महाआरती कि गई जिसमे बूढ़े – बच्चे, माताए – बहने व कई युवा एक साथ घंटियां एवं तालिया बजाते हुए आंनदायी तरीके से शामिल हुए । साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा भी कि गई एवं सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान खंड संघ चालक नरेन्द्र कैलानी, गोविंद लोहार, राम छतवानी, किशोर राजपाल, के पी सिंह, गोपाल दाधीच, विनोद बैरवा पटवारी, कल्याण लक्षकार, कमल शर्मा, आशीष दाधीच, अमित आत्रेय, गुड्डू दिनवानी, दिनेश राजपुरोहित, दीनदयाल गुर्जर, माणक जैन, मनोहर गर्ग, देवेंद्र जोशी, ओम लक्षकार, दिनेश जी, शिमला दाधीच,अर्जुन सोनी, गोपाल सिंह, गणेश शर्मा, रोहित चौधरी, महेन्द्र सिंह, सुरेश शर्मा, भरत व्यास, कुलदीप आचार्य, शशि महरा, रोहित बंजारा, बैरवा समाज के गणमान्यजन व बजरंगी एवं बाल हनुमान अखाड़े के कार्यकर्ता मौजूद थे ।
श्री रामदेव जयंती पर छप्पन भोग लगाकर श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया।
Leave a comment
Leave a comment


