निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 137 रोगी हुए लाभान्वित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के चतुर्थ मंगलवार को संस्था परिसर में चिकित्सा कैंप लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवम हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर आर के सुरेखा की टीम ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 137 मरीजों को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैंप के लाभार्थी स्वर्गीय श्री भंवर लाल चौरड़िया की पुण्य स्मृति में श्रीमती शांता देवी , राजेंद्र कुमार , राहुल कुमार , चौरड़िया कोटडी वाले हाल मुकाम गुलाबपुरा रहे।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
संस्था के सहमंत्री सुरेश लोढ़ा ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी परिवार का स्वागत किया, व आभार व्यक्त किया। लाभार्थी परिवार से राजेंद्र चौरड़िया ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की। लाभार्थी परिवार से श्रीमती चंद्रकांता चौरड़िया, सीमा चौरड़िया, अव्यान चोरड़िया ने कैंप में सेवाएं प्रदान की। कैंप में मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पूरे अगस्त माह की निःशुल्क भोजन सेवा का लाभ श्यामलाल डोसी ब्यावर, सुपुत्री/दामाद अलपा_भरत मेहता, शिल्पा _अमित श्रीश्रीमाल, नेहा_निपुण बंब, मोनिका_मनीष गुगलिया के द्वारा लिया गया है। शिविर में संस्थान से मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी,दिनेश जोशी, प्रेम चंद पाडलेचा, कमल कावड़िया, दिलीप पाराशर, सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 137 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


