जिले भर में। 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की समरसता 27 अगस्त से
गणेश प्रतिमा वितरण समारोह बुधवार को
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 26अगस्त
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति भीलवाड़ा के तत्वाधान आगामी 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की समरसता 27 अगस्त से शुरू होगी गणेश प्रतिमा प्रदान समारोह का मुख्य समारोह आर सी व्यास कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में 27 अगस्त बुधवार गणेश चतुर्थी के दिन प्रात 9:15 बजे विधि विधान पूर्वक पांच पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कर भीलवाड़ा सहित 6 जिलों में गणेश प्रतिमाएं वितरित की जाएंगे
समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने के अनुसार विगत 32 वर्षों से गणेश महोत्सव मना रही समिति के द्वारा हर वर्ष भगवान गणपति की आकर्षक मूर्तिया इंदौर के मूर्तिकारों द्वारा तैयार करवा कर स्थानीय मांग के अनुसार वितरित की जाती है इस बार 10 दिवसीय आयोजन 27 अगस्त गणेश चतुर्थी बुधवार से 6 सितंबर शनिवार अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास सेआयोजित किया जाएगा
सांस्कृतिक पुनर्जागरण के तहत
सभी धर्मो के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला गणेश महोत्सव भीलवाड़ा में विशाल रूप लेता जा रहा है समिति द्वारा इस बार भी दो प्रकार की प्रतिमाएं निर्माण करवाई है जिसमें 5 फीट से लेकर एक फीट तक की प्रतिमा तैयार करवाई गई है बड़ी प्रतिमाएं संस्था मोहल्ला चौराहे पर स्थापित कराई जाएगी छोटी प्रतिमाएं घरों एवं प्रतिष्ठानों में पर स्थापित कराई जाएगी इस बार भी प्रतिमाएं काली मिट्टी झूठ चिकनी मिट्टी प्राकृतिक कलर आदि के मिश्रण से इको फ्रेंडली तैयार की गई है ताकि जल में विसर्जन करने पर किसी तरह का प्रदूषण नहीं हो


