*स्वायत शासन सचिव रवि जैन के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौंपा ज्ञापन निर्दोष नगरपालिका कर्मचारियों की बहाली की मांग* ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

*स्वायत शासन सचिव रवि जैन के नाम उपखंड अधिकारी शाहपुरा को सौंपा ज्ञापन निर्दोष नगरपालिका कर्मचारियों की बहाली की मांग*

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा नगर पालिका क्षेत्र में आवारा एवं हिंसक कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस गंभीर स्थिति में नगर पालिका के कुछ कर्मठ कर्मचारियों द्वारा बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के जनसुरक्षा हेतु किया गया कार्य सराहनीय था। दुर्भाग्यवश, इन कर्मचारियों को बिना निष्पक्ष जांच के निलंबित कर दिया गया, जो कि पूर्णतः अन्यायपूर्ण एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के प्रतिकूल है।

इसी विषय को लेकर आज नगर कांग्रेस कमेटी, शाहपुरा द्वारा कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी, शाहपुरा को स्वायत शासन सचिव रवि जैन के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि:
निर्दोष एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों की त्वरित बहाली की जाए।
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। नगरपालिका को आवारा पशुओं से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं दिशा-निर्देश तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।
नगर कांग्रेस कमेटी ने यह स्पष्ट किया कि जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठा जाएगा और यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो जनआंदोलन की राह भी अपनाई जा सकती है।
ज्ञापन के दौरान उपस्थित:
ज्ञापन के दौरान मानक घुसर लादू राम खटीक पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा सुनील मिश्रा सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर पूर्व पार्षद ओम सेन पार्षद प्रत्याशी रविदत्त पुंडरीक , सुनील पराशर धनराज जीनगर विनीत बुनकर विजय सिंह , सुरेश ओझा, पुष्पेंद्र सिंह चौहान , पुष्पेंद्र सिंह बडगुर्जर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News