*ईटमारिया में मारुति नंदन अखाड़े का हुआ शुभारंभ*

Published On:

Date:

*ईटमारिया में मारुति नंदन अखाड़े का हुआ शुभारंभ*

*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
ईटमारिया में मारुति नंदन अखाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ ।
सुनील समदानी ने बताया कि ईटमारिया ग्राम में मंगलवार के शुभ अवसर पर महाबली अखाड़े के सानिध्य में मारुति नंदन अखाड़े का भव्य शुभारंभ हुआ ।
हिंदू जागरण मंच के तहसील संयोजक मोहन लाल ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम प्रारंभ किया । वहीं महाबली अखाड़ा सरदार नगर के मुकेश पहलवान और भामाशाह पुष्पराज समदानी ने रिबन काट कर अखाड़े का उद्घाटन किया । मुकेश ने अखाड़े के बारे में आवश्यक जानकारी दी तथा सुरेश भाट ने बजरंग बली के बारे में बताया ।
इस दौरान सोमनाथ गौशाला प्रमुख रामपाल , नारायण शर्मा, कैलाश पहलवान, प्रकाश पहलवान, गणपत पहलवान, किशन, राहुल, राव जी, रामलाल शर्मा, कालु बैरवा,मांगीलाल गाडरी, सुरेश माली,विनोद शर्मा, भोजराज गाडरी, सुरेश गाडरी, मोती लाल शर्मा, महेंद्र गाडरी, धनराज भाट, सुरेश शर्मा, शंकर सेन, चेतन गाडरी सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे ।

मोनू सुरेश छीपा प्रधान संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171171

 

Leave a Comment

Related News