बाघा बावडी वाले भगवान गणेश जी का हर्षोल्लास के साथ प्राक्टयोत्सव मनाया।,,,, ,,,
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा सदर बाजार स्थित भगवान श्री गोविंददेव मंदिर के पास रियायत कालीन बाघा बावडी मे स्थित भगवान गणेश जी महाराज दुर्गम होने से वर्षो से अलग-थलग थे।इस बार भी पानी पूरा भरा हुआ है।पर जहां भावना मे चाह है,वहां राह है।परम भक्त राम गोपाल, राजाराम पोरवाल ने गणेश जी महाराज का सुंदर श्रृंगार कराया।पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने पूजन करवाया।इस सुअवसर पर द्वारका प्रसाद मूंदडा.मुकेश तोषनीवाल, शिव प्रकाश काबरा,रमेश चंद्र मारू,गोविंद,महावीर सेन,गोपाल कसेरा,मनोज बेली,सत्य नारायण मूंदडा,गोपाल, राजाराम पोरवाल, सुंदर लाल झंवर, प्रहलाद झंवर, अभिषेक सोनी,शंकर लाल मूंदडाआदि भक्त उपस्थित थे।महाआरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।


