हैप्पी आवर्स स्कूल मे श्री गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में गणेश चतुर्थी का कार्यक्रम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के किंडर गार्डन के नन्हे मुन्ने बच्चों ने इस बार यह पर्व बड़े हर्षौल्लास से उत्साहपूर्वक मनाया
इस अवसर पर डायरेक्टर दिनेश छतवानी एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना की गई, प्रारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान गजानंद का ढोल, ताशो ,फूलों एवं नृत्य से स्वागत करके हुआ, गणपति बप्पा मोरया के नारे जोर-जोर से लगाकर बच्चों ने भगवान गणेश के गीतों पर नृत्य किया , डांडिया रास किया, इस अवसर पर सुंदर वेश में बच्चों ने गणपति का रूप भी धारण किया, बच्चों ने भगवान गणेश के विभिन्न लिलाओ के चित्रों में रंग भरकर सुंदर मनमोहन कलाकृतियां भी सबके समक्ष प्रस्तुत की, विद्यालय बच्चों, अध्यापिकाओं एवं डायरेक्टर दिनेश छतवानी द्वारा भगवान गजानंद की विधि पूर्वक स्थापना करके उनकी आरती की गई
अंत में सभी उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।


