*हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान ‘पोस्टर विमोचन 1 सितंबर को सभी विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षार्थी लेंगे शपथ*
*मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में संपूर्ण विद्यालयों मैं 1 सितंबर को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान का संकल्प समस्त विद्यालय व महाविद्यालय में विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा लिया जाएगा। डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि हमें विद्यालय को केवल संस्था नहीं अपितु संस्कार ,सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए कार्य करना चाहिए। संकल्प के अंतर्गत शिक्षक व विद्यार्थी विद्यालय के स्वच्छ वातावरण, हरित विद्यालय, चरित्र निर्माण, समाज सेवा, विद्यालय को तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के लिए निरंतर पर्यतनशील रहने की शपथ लेंगे। शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थियों के हित में काम करता है। शिक्षा के साथ बच्चो का चारित्रिक विकास भी जरूरी है।
पोस्टर विमोचन के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा गीता महेश्वरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम डॉ. सत्यनारायण कुमावत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय भंवर लाल बलाई, एबीआरएसएम जिला अध्यक्ष पुष्कर राज मीणा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष महेश कुमार शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष अमर सिंह चौहान सहित शाहपुरा ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा विमोचन पश्चात समस्त प्रधानाचार्य को 1 सितंबर के संकल्प हेतु पोस्टर वितरित किए गए।


