त्रीदिवसीय सेवादल जिला प्रशिक्षण शिविर 29 से
राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर करेंगे शुभारम्भ
✍️ *मोनू एस. छीपा । द वॉयस ऑफ राजस्थान*
भीलवाड़ा 28 अगस्त। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के सानिध्य में सेवादल कांग्रेस का जिलास्तरीय त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 से 31 अगस्त तक गजाधर मानसिंहका धर्मशाला भीलवाड़ा में आयोजित होगा। एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर 29 अगस्त को प्रातः 11.15 बजे शिविर का विधिवत उदघाटन करेंगे। उदघाटन कार्यक्रम में सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,सेवादल संभाग प्रभारी विनोद दादा पाठक ,जोन प्रभारी मोहन हटेला ,जिला प्रभारी अविकुल शर्मा , पूर्व विधायक गायत्री त्रिवेदी, शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण, एनएसयूआई अध्यक्ष भावेश पुरोहित,पीसीसी सदस्य याकूब मोहम्मद , मंजू पोखरणा, राजेश चौधरी , मनोज पालीवाल ,पूर्व सभापति मधु जाजू एवं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल डांगी सहित कई कांग्रेस जन सम्मिलित होंगे । शिविर प्रवक्ता चन्द्र प्रकाशअमरवाल ने बताया कि सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी के नेतृत्व में शिविर की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रशिक्षक दल प्रभारी भीलवाड़ा पहुँच चुके है। सेवादल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी है।
चन्द्र प्रकाश अमरवाल
प्रवक्ता सेवादल प्रशिक्षण शिविर भीलवाड़ा


