पालिका वार्ड 28 के उपचुनाव के लिए भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय नगरपालिका के वार्ड नंबर 28 के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने बताया की वार्ड नंबर 28 के प्रत्याशी सज्जन देवी सुराणा के उपचुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा द्वारा किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा की सभी कार्यकर्त्ता डोर टू डोर जनसम्पर्क कर जनता को अधिक से अधिक केंद्र सरकार एंव राज्य सरकार की योजना का लाभ दिलाये। यह उपचुनाव आने वाले आम चुनाव की तैयारी चुनाव भी है, हम ये उपचुनाव के साथ साथ आने वाला आगामी नगरपालिका चुनाव भी जीतेंगे और भाजपा का बोर्ड भी बनाएंगे। इस मौक़े पर पूर्व चेयरमैन करतार सिंह राठौड़,भाजपा प्रत्याशी सम्पत देवी सुराणा, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता मनोज बुलानी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंदरचंद चपलोत,महामंत्री मनोज तोषनीवाल, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी,भाजयुमो नगर संयोजक कृष्णगोपाल त्रिपाठी, पार्षद रोहित चौधरी,विकास आचार्य, विजय सिंह चौहान, विशाल सिंह, धर्मीचंद कावड़िया, रतन सुराणा, मनोहर गर्ग, मंगल सिंह रासेड , राहुल सोमानी, प्रमोद सुराणा, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
पालिका वार्ड 28 के उपचुनाव के लिए भाजपा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।
Leave a comment
Leave a comment


