दो दिवसीय श्री राधाष्टमी महोत्सव आयोजन,,,,,,,,,,
✍️ *मोनू एस. छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141
शाहपुरा सदर बाजार स्थित भगवान श्री गोविंददेव जी के मंदिर मे श्री रासरासेश्वरी श्री कृष्ण प्राणवल्लभा राधे रानी जी काप्राकट्योत्सव अष्टमी रविवार दिनांक 31अगस्त को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। पुजारी पंडित महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि विगत वर्षो की तरह एक दिन पूर्व अर्थात शनिवार 30तारीख को 12 घंटे का अखंड नाम संकीर्तन सुबह 8बजे से रात 8बजे तक होगा।दूसरे दिन रविवार को सुबह 8,30बजे ठाकुर जी महाराज के अभिषेक, 11,30बजे अवतार कथा,मध्याह्न 12,15बजे महा आरती,प्रसाद वितरण होगा।श्रृद्धालु भक्त जनों,,,भक्तिमती मातृशक्ति से अधिकाधिक संख्या मे उपस्थित होने का निवेदन किया गया है।


