श्री चारभुजा मित्र मंडल की 19 वीं पदयात्रा जयकारे व गाजेबाजे के साथ हुई रवाना।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री चारभुजा मित्र मंडल गुलाबपुरा, आगूचा, हुरड़ा के तत्वाधान मे श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ की 19 वीं पदयात्रा मे 101 भक्तों का दल शुक्रवार सुबह जयकारो व गाजेबाजे के साथ रवाना हुआ। पैदल यात्रा श्री चारभुजा नाथ मंदिर मे महाआरती कर श्री चारभुजा जी के दर्शन करके रवाना हुई जो शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्रीराम मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन कर रवाना हुई। सभी पैदल यात्रियों का श्री चारभुजा नाथ मंदिर मे स्वागत अभिनंदन किया गया। उक्त यात्रा विभिन्न गांवो से होती हुई श्री गढबोर श्री चारभुजा जी के पहुंचेगी। इस दौरान पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष इंदरजीत सिंह राठौड़, कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, यात्रा संयोजक कन्हैया लाल वैष्णव, महावीर शारदा, पवन काबरा, एडवोकेट गोपाल वैष्णव, लाल सिंह सोलंकी, एडवोकेट प्रदीप रांका, एडवोकेट सतीश पाराशर, एडवोकेट सुरेश दाधीच, ललित शारदा, अविनाश पाराशर सहित कई मौजूद थे!


