भाविप शाखा द्वारा आयोजित भारत को जानों प्रतियोगिता मे तीन हजार बच्चों ने भाग लिया।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद् शाखा द्वारा भारत को जानों सामान्य ज्ञान लिखित परीक्षा का आयोजन हुरडा परिक्षेत्र के 20 विद्यालयों में आयोजित कराई गई । कुल तीन हजार विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। लिखित परीक्षा में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विजेताओं की शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता होगी जिसमें विजेता दल प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।
प्रभारी देवा लाल लक्षकार ने बताया कि प्रांत के निर्देशानुसार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्ष संपत व्यास, सचिव दिनेश छतवानी, किशोर राजपाल,शिव कुमार डाड ने व्यवस्थाओं और सुरेंद्र माहेश्वरी ,पिंकी शर्मा, सुमित्रा माहेश्वरी,विनोद त्रिपाठी,सुनीता पंचारिया,नवल किशोर टेलर, माया शर्मा,बाबू लाल टेलर आदि ने परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान किया।
भाविप शाखा द्वारा आयोजित भारत को जानों प्रतियोगिता मे तीन हजार बच्चों ने भाग लिया।
Leave a comment
Leave a comment


