शाहपुरा क्षेत्र में 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा ग्रामीण। रविवार को सुबह 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता शिवराज भानावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अति आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 33/ 11 केवी सब स्टेशन शाहपुरा से चलने वाली सप्लाई शाहपुरा शहर, ग्राम पंचायत रघुनाथपुरा, माताजी का खेड़ा, आरनिया रासा, मिंडोलिया,आरनी पंचायत की सप्लाई रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी। 33 केवी फीडर पारोली से चलने, वाले जीएसएस छापरेल,पारोली रोपा, बिसनीया की सप्लाई भी बाधित रहेगी।


